
-रामनगरी अयोध्या में अवैध तरीके से चल रहे हनुमत पैलेस के मामला तूल पकड़ लिया है। क्योंकि अभी तक हनुमत पैलेस के मालिक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है जिसको लेकर सोमवार को भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर राजीव लोधेश्वर महाराज ने एलान करते हुए अयोध्या प्रशासन को खुली चुनौती दी हैं। उन्होंने कहा है कि अगर प्रशासन दो से तीन दिन में हनुमत पैलेस मालिक पर कार्यवाही तथा ताला नही डाला गया।तो मै सरयू मैया में कूदकर अपनी जान दे दूँगा।जिसका खुद जिम्मेदार अयोध्या प्रशासन होगा।उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि सिर्फ आदेश किया जा रहा हैं।लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नही हुई।सिर्फ फाइले इकट्ठा हो रही।जिसको लेकर हम प्रशासन से परेशान हो गई हैं।इसलिए में मीडिया के माध्यम से अपनी इन बातों को यही बताना चाहता हूं।अगर हनुमत पैलेस के भू माफिया के ऊपर दो से तीन दिन में कोई कार्रवाई नही हुई, तो अगले दिन सरयू मैया में कूदकर अपनी जान दे दूँगा।जिसका अयोध्या प्रशासन खुद का जिम्मेदार होगा।
Byte-राजीव लोधेश्वर महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर भगवा रक्षा दल