हत्या तथा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – जलेसर पुलिस को मिली सफलता, हत्या तथा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.08.22 को थाना जलेसर पर पजींकृत मुअसं०– 211/2022 धारा 147, 148, 149, 336, 302, 307, 504, 506 भादवि० में वाँछित चल रहे अभियुक्त राना उर्फ लक्की पुत्र संजय राना निवासी पुन्हैरा थाना जलेसर जनपद एटा को अवागढ़ फाटक से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. राना उर्फ लक्की पुत्र संजय राना निवासी पुन्हैरा थाना जलेसर जनपद एटा।

नोट – मुकदमा उपरोक्त में 06 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम –

  1. प्र0नि0 गजराज सिंह
  2. नि0 सुरेंद्र बाबू दोहरे
  3. का0 अंकित कुमार
  4. का0 नितिन कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks