
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं0 76/22 धारा 379/411 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त सुलह सिंह पुत्र दिनेश निवासी रतवा थाना घिरोर जिला मैनपुरी को आज दिनांक 22.08.20220 को एक पीस गन मेटल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- सुलह सिंह पुत्र दिनेश निवासी रतवा थाना घिरोर जिला मैनपुरी।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :
- उ0नि0 जोगिंदर सिंह
- का0 राहुल कुमार