
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नगला मथुरी से सबमर्सिबल के स्टार्टर, फ्लैच व अन्य सामान की चोरी की घटना का खुलासा, 24 घंटे के अंदर 02 अभियुक्त चोरी के सामान सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 22.08.2022 को सबमर्सिबल के स्टार्टर, फ्लैच, सोकिट व अन्य सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना जैथरा पर मुअसं0 297/2022 धारा 379 भादवि० बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। थाना जैथरा पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त राजीव पुत्र सूरजपाल व सज्जन पुत्र मुंशीलाल निवासीगण मौ0 शास्त्री नगर थाना जैथरा जनपद एटा को अन्दर 24 घण्टे के अंदर चुराए गए समान सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1- राजीव पुत्र सूरजपाल
2- सज्जन पुत्र मुंशीलाल निवासीगण मौ0 शास्त्री नगर थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ0नि0 नरेश सिंह प्रभारी चौकी धुमरी थाना जैथरा एटा
- हे0का0 विजेन्द्र कुमार
- का0 सतीशचन्द्र।