हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, पांच दिन पूर्व थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत गांव कनिकपुर में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 17.08.2022 को थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत गांव कनिकपुर में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2022 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 504, 34 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त श्रीकृष्ण पुत्र रामप्रसाद व यतेंद्र पुत्र रमेशचंद्र निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला एटा को आज दिनांक 22.08.2022 को प्रातः 06:35 बजे मुखबिर की सूचना पर गोला कुआं चौराहा थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. श्रीकृष्ण पुत्र रामप्रसाद
  2. यतेंद्र पुत्र रमेशचंद्र
    निवासीगण ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला एटा

नोट- पूर्व में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार
  2. निरीक्षक प्रमोद कुमार
  3. है0का0 सुखवीर सिंह
  4. का0 अनिल कुमार
  5. का0 सावन कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks