स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे अलीगंज क्षेत्र में छापे – की गयी अस्पतालों व पैथलॉजियों पर बडी कार्यवाही

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे अलीगंज क्षेत्र में छापे – की गयी अस्पतालों व पैथलॉजियों पर बडी कार्यवाही
अलीगंज ( एटा ) आज शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डा. सर्वेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ अलीगंज क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों व फर्जी पैथलॉजियों पर बम्पर छापेमारी कर कई अस्पताल व पैथलॉजी सेन्टरों को सील करने व नोटिस देने की बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ! बताया जाता है कि टीम द्वारा सीएमओ कार्यालय से पंजीक्रत एक अस्पताल को भी अनियमितताऐं पाये जाने पर तहसीलदार विक्रम सिहं चाहर की मौजूदगी में सील करने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि अलीगंज में अंशिका पैथलॉजी , हिन्द पैथलॉजी पर कार्यवाही के बाद अमरोली रतनपुर में झोलाछाप उदयराज के क्लीनिक पर एक्सपायरी डेट की दवाओं का जखीरा पकडा गया ! इसके बाद धुमरी कस्बे में फर्जी आर्था सर्जन मनोज के यहां छापामार कार्यवाही में एक एक्सरे मशीन को पकडा गया ! डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों को नोटिस दिऐ गऐ हैं यदि उनके जबाब सीएमओ कार्यालय में तीन दिवस के अन्दर नहीं आते हैं तो एफआईआर दर्ज करायी जाऐगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks