स्टेडियम को बनाया जाएगा हाईटेक, जनपदवासियों को मिलेंगी आधुनिक बेहतर सुविधाएं-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने स्टेडियम पहुचंकर फीता काटकर जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, शिलान्यास किया

स्टेडियम को बनाया जाएगा हाईटेक, जनपदवासियों को मिलेंगी आधुनिक बेहतर सुविधाएं-जिलाधिकारी

एटा, । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शहर के जीटी रोड स्थित पं0 गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराये गए जीर्णोद्धार कार्य का आजादी का अमृत महोत्सब की श्रंखला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि स्टेडियम में जीर्णोद्धार कार्य होने से जनपद के खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। स्टेडियम में अन्य जो भी सिविल वर्क आवश्यक है, उसका स्टीमेट तैयार करने हेतु डीएम ने मौजूद कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मो0 शमीम को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन हॉल की छत का जीर्णोद्धार, शौचालय का उच्चीकरण, बैडमिंटन हॉल का विद्युतीकरण, बहुउद्देशीय हॉल, कमरों एवं कॉरीडोर का जीर्णोद्धार, विद्युत फिटिंग व रंगाई पुताई, बहुउद्देशीय हॉल की बाहरी दीवारों का जीर्णोद्धार एवं स्टेडियम के मुख्य गेट का फीता काटकर लोकार्पण एवं एथलेटिक बास्केटबाल कोर्ट का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। डीएम ने कहा कि जनपदवासियांे को स्टेडियम में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, इसके लिए ओपन जिम सहित अन्य विभिन्न प्रकार का सामान स्टेडियम की जिम में उपलब्ध कराया गया है।

इस अवसर पर सीडीओ डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी, जिला क्रीड़ाधिकारी राम नयन, अधिशासी अभियंता आरईडी मो0 शमीम, उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, सहायक अभियंता आरईडी विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।

जिला सूचना कार्यालय, एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks