अवैध शराब तस्कर रिफिलिंग करते तस्करी में प्रयुक्त एक वैगनआर सहित गिरफ्तार

अवैध शराब तस्कर रिफिलिंग करते तस्करी में प्रयुक्त एक वैगनआर सहित गिरफ्तार

एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने व अवैध शराब निष्कर्षण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जलेसर इरफान नासिर खान के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण एव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मलिखान पुत्र रतनपाल सिह निवासी ग्राम सन्तीपुर थाना निधौली कलां को अभियुक्त के घर से रिफिलिंग करते हुए नकली अपमिश्रित शराब के भरे हुए पव्वे व पैकिंग करने हेतु खाली पव्वे, रैपर, ढक्कन, रंग, नौसादर, तीन लीटर कैरोमल कैमिकल व तस्करी में प्रयुक्त वाहन वैगनआर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0स0 162/2022 धारा 60/72 आबकारी अधि0 व धारा 420, 467, 468, 471, 259, 260, 272, 273 भादंवि में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- गिरफ्तार अभियुक्त मलखान थाना निधौली कला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 112/21 धारा 60, 60(1)आबकारी अधि0 व धारा 420, 467, 468, 471, 259, 260 भादंवि में पूर्व में भी जेल जा चुका है ! तथा अभियुक्त प्रवीन कुमार उर्फ रवी पुत्र नेकसेलाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलां फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किऐ जा रहे हैं !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks