
एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हत्सारी से प्रातः ठेके से देशी शराब की चोरी की सूचना झूठी पाते हुये सेल्समैन विनय के घर से ही 46 अदद पेटी मय 12 क्वार्टर कुल 2083 क्वार्टर देशी शराव बरामद, सैल्समेन विनय गिरफ्तार।
~• •~
घटना – दिनांक 16.08.2022 की प्रातः थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हत्सारी से सूचना मिली की ठेका देशी शराव से कुछ पेटियाँ चोरी हो गयी है। सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस मौके पर पहुँची तो दौराने जाँच पाया गया कि चोरी की घटना न होकर सैल्समेन द्वारा अपने घर पर ही रखकर अवैध रूप से शराब विक्री की जा रही है। थाना अलीगंज द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सैल्समेन के घर ग्राम हत्सारी से 46 अदद पेटी मय 12 क्वार्टर देशी शराव बरामद हुई एवं सैल्समैन विनय को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना अलीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी सैल्समेन का नाम पता
- विनय कुमार पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम हत्सारी थाना अलीगंज जनपद एटा।
बरामदगी –
46 अदद पेटी मय 12 क्वार्टर देशी शराव (कुल 2083 क्वार्टर देशी शराब)
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाले पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक संजीव कुमार
2- आरक्षी सागर मलिक
3- आरक्षी मनीष कुमार
4- महिला आरक्षी योगिता सैनी