जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सेवा हेतु लगाया चिकित्सा एवं अल्पाहार शिविर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सेवा हेतु लगाया चिकित्सा एवं अल्पाहार शिविर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मुर्थी तथा अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव द्वारा अपने हाथों से शिव भक्तों को दूध, छाछ, केले व पानी आदि का वितरण किया गया।

कासगंजः श्रावण माह में भोले बाबा के भक्त कॉवड़ लेने जनपद कासगंज में स्थित लहरा घाट में बहुत-बहुत दूर से आ रहे हैं। इन कॉवड़ियों की सेवा में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी विगत सोमवार को भी कावड़ियों हेतु अल्पाहार शिविर लगाया गया था और आज भी कावड़ियों की सेवा हेतु चिकित्सा व जलपान शिविर लगाया गया है।
शिविर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मुर्थी तथा अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव द्वारा अपने हाथों से शिव भक्तों को दूध, छाछ, केले व पानी आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखो श्रद्धालु धूप में पैदल चलकर गंगा जल लेकर अराध्य शिव शंकर का जलाभिषेक करने हेतु अपने गन्तव्य की ओर जा रहे है, भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना को पूरा करे तथा उनकी यात्रा सफल हो। इसी कामना के साथ अधिकारियो ने आने वाले श्रद्धालुओ का स्वागत किया।
श्रद्धालुगण भी प्रशासन की व्यवस्था को देखकर खुश नजर आये और अल्पाहार कर बम-बम भोले का जयकारा लगाते हुए अपने पथ की ओर रवाना हुये। श्रद्धालुओ के लिए लगाये गये शिविरो में उनके खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था प्रशासन द्वारा अच्छे से की गई जिससे श्रद्धालुओ को कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
 ब्यूटीशियन ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रशिक्षण योजना 2022-23 के अन्तर्गत द्वितीय सत्र हेतु ब्यूटीशियन ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। जनपद के अनुसूचित जाति/अनुसूचित के ऐसे बेेरोजगार युवक युवतियों जिनकी आयु 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक न हो, जो कक्षा 10 उत्तीर्ण हों योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं। उक्त योजना में दिनांक 16.08.2022 तक कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अन्य जानकारी के सम्बन्ध में कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमन्त्रित
सरकार द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना 2022-23 के अन्तर्गत इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमन्त्रित किये जाते हैं। जनपद के अन्य पिछड्ऱा वर्ग के ऐसे बेरोजगार युवक युवतियॉ जिनकी आयु 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक न हो, जो कक्षा 10 उत्तीर्ण हेां योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं। उक्त योजना में दिनांक 16.08.2022 तक कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। अन्य जानकारी के सम्बन्ध में कार्यालय उपायुक्त उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
वृद्धावस्था पेंशनधारकों की आधार प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त 2022 तक
कासगंजः राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पंेशन पा रहे लाभार्थियों द्वारा विभागीय बैवसाइट ेेचल.नचण्हवअण्पद पर पेंशन से मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड की सीडिंग अथवा आधार प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है।
पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हेतु शासन स्तर से पूर्व में 31 जुलाई,2022 तक का समय सीमा निर्धारित की गयी थी परन्तु आधार प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत न होने के कारण शासन स्तर से 15 दिवस का अतिरिक्त समय प्रदान करते हुए आधार प्रमाणीकरण हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 15.08.2022 निर्धारित की गयी है। अतः उक्त योजनान्तर्गत समस्त पेंशनर विभागीय वेबसाइट पर लागिन करते हुये जन-सुविधा केन्द्रों (कामन सर्विस सेन्टर), साईबर कैफे,निजी इण्टरनेट केन्द्र, स्वय के कम्प्यूटर/मोबाइल के माध्यम से विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ेेचल.नचण्हवअण्पद पर अपनी पेंशन से आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।
उक्त जानकारी देते हुये प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि यदि लाभार्थी द्वारा पंेशन से आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया जाता है,तो शासन स्तर से पेंशन की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तान्तरित नहीं की जायेगी। यदि लाभार्थी को आधार प्रमाणीकरण में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो लाभार्थी जिला समाज कल्याण कार्यालय में सम्पर्क कर अपनी पेंशन का आधार प्रमाणीकरण करा सकता है।
जनपद न्यायालय में खानपान कैण्टीन की नीलामी अब 24 अगस्त को।
कासगंज: अध्यक्ष नीलामी समिति/प्रथम अपर जिला जज विजेश कुमार ने बताया कि जनपद न्यायालय कासगंज के 18 न्यायालय भवन परिसर में खानपान कैंटीन की वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31 मार्च 2023 तक के लिये नीलामी कार्यवाही 24 अगस्त 2022 को की जायेगी। नीलामी कार्यवाही पूर्व निर्धारित नियम व शर्तों के अधीन होगी।
इच्छुक व्यक्ति नीलामी कार्यवाही में सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी नजारत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
न्यायिक जॉच में साक्ष्य करें प्रस्तुत
कासगंजः अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदांशु कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके न्यायालय में मृतक विचाराधीन बन्दी चोब सिंह पुत्र चन्द्र पाल की न्यायिक जॉच लम्बित है।
उक्त न्यायिक जॉच के संबंध में यदि कोई व्यक्ति अपना पक्ष रखना देना चाहता है
तो वह आगामी 10 अगस्त 2022 को सांय 4 बजे तक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कासगंज के न्यायालय में अपना पक्ष/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक 8 अगस्त को
कासगंजः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आगामी 8 अगस्त को सांय 4ः00 बजे जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में आहूत की गयी है।
यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी ने दी है।
वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने हेतु आज लगेगे विशेष कैम्प

कासगंजः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही दिनांक 01 अगस्त से प्रारम्भ कर दी गयी है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 के नियम-23 के अनुसार सम्मिलित मतदाताओं द्वारा आधार नम्बर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960के उप नियम-26बी द्वारा अधिसूचित फार्म-6बी में दिया जाएगा। फार्म 6बी ऑनलाइन दअेचण्पद पर उपलब्ध रहेगा। स्व प्रमाणन के साथ ;ॅपजीवनज ेमस िंनजीमदजपबंजपवदद्ध सम्बन्धित मतदाता, मतदाता पोर्टल/एप पर ऑनलाइन फार्म-6बी भर सकता है तथा यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकता है। स्व प्रमाणीकरण के बिना;ॅपजीवनज ेमस िंनजीमदजपबंजपवदद्धमतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फार्म-6बी ऑनलाइन जमा किय जाएगा।
आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु 07 अगस्त अर्थात कल दिन रविवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प का आयोजन जनपद के समस्त मतदय स्थलों पर किया जायेगा। जहॉ पर मतदाता,मतदाता सूची में शामिल फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नम्बर भरकर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है।
उक्त जानकारी देते हुये उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मतदाताओं द्वारा आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है और इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से अपमार्जित नहीं किया जाएगा कि उनके द्वारा आधार नम्बर उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नहीं किया जायेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें ई.केवाईसी
 जन सेवा केन्द्रों पर 10 व 11 अगस्त 2022 को चलेगा ई.केवाईसी कराने हेतु विशेष अभियान
 16 से 23 अगस्त 2022 के मध्य डोर टू डोर सम्पर्क स्थापित कर करायी जायेगी ई.केवाईसी
कासगंजः प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे समस्त किसान भाईयों को अवगत कराया जाना है कि वे अपने-अपने ग्राम में सार्वजनिक स्थानों में ई.केवाईसी से छूटे कृषकों की चस्पा सूची में अपना नाम देख कर ई.केवाईसी करालें, ई.केवाईसी नहीं कराने वाले कृषकों के खातों में किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं आयेगी।
उक्त जानकारी देते हुये उप कृषि निदेशक ने बताया है कि अभी तक जनपद में कुल 210226 कृषकों में से 147967 कृषकों की ही ई.केवाईसी हुई है और 62259 कृषक ई.केवाईसी कराने हेतु शेष हैं। ई.केवाईसी कराने हेतु जनपद के समस्त जन सेवा केन्द्रों पर 10 व 11 अगस्त 2022 को विशेष अभियान चलाया जायेगा साथ ही 16 से 23 अगस्त 2022 के मध्य ई.केवाईसी से छूटे हुये किसानों से डोर टू डोर सम्पर्क स्थापित कर ई.केवाईसी का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। अतः उक्त अभियानों के तहत सभी लाभार्थी कृषक 25 अगस्त 2022 तक ई.केवाईसी अनिवार्य रूप से करा ले, जिससे उनके खातो में आने वाली आगामी किश्त में किसी प्रकार का व्यवधान ना पड़े।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks