रिवाल्वर साफ करते समय पूर्व मंत्री के बेटे से चली गोली, सीने के हुई आर-पार

रिवाल्वर साफ करते समय पूर्व मंत्री के बेटे से चली गोली, सीने के हुई आर-पार

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड में सपा सरकार के पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी के बड़े बेटे आकाश (25) को शनिवार शाम घर के अंदर सीने में गोली लग गई। गोली आर पार होने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घर में मौजूद उसकी बहनें गनर की मदद से आकाश को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने 72 घंटे बाद ही उसकी हालत के बारे में कुछ स्पष्ट करने की बात कही। बहन ममता ने पुलिस को बताया कि आकाश पापा की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था। इसी दौरान रिवाल्वर नीचे गिरने से गोली चल गई थी। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले ली है।
संतकबीरनगर निवासी शंखलाल मांझी सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ वरदानखंड (1-348) में पत्नी अंजनी व बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बेटी ममता ने बताया कि पापा शाम को दिल्ली से लौट रहे थे। उन्हें लेने के लिये आकाश को एयरपोर्ट जाना था।
एयरपोर्ट जाने में थोड़ा देर थी, इसलिये वह पापा की रिवाल्वर साफ करने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विभूतिखंड आशीष मिश्रा लोहिया अस्पताल पहुंच गये। रात करीब आठ बजे शंखलाल मांझी भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने डॉक्टरों से बेटे की हालत के बारे में पूछा। इस बीच उनके कई परिचित वहां पहुंच गये थे। डॉक्टरों ने बताया कि गोली आर-पार हो गई है। अभी उसकी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है। 72 घंटे तक उनकी निगरानी डॉक्टरों की टीम करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks