हर घर तिरंगा अभियान की तरह ही एटा नगर के प्रमुख स्थानों पर भी हो तिरंगे की पेंटिंग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हर घर तिरंगा अभियान की तरह ही एटा नगर के प्रमुख स्थानों पर भी हो तिरंगे की पेंटिंग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जनपद के ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रमुख मार्गों को दर्शाने के लिए लगाए जाएं शाइन बोर्ड और प्रमुख चौराहों का हो सौंदर्यीकरण।

एटा। पूरे देश में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष रूप से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवा से लेकर वृद्ध तक सभी आगे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर ज्यादातर सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों ने 2 अगस्त को ही अपनी प्रोफाइल पिक्चर के रूप में राष्ट्रीय ध्वज की फोटो को लगा लिया है।
वहीं शहर के ज्यादातर युवाओं की प्रशासन से मांग है कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के मन में देश प्रेम की भावना और तिरंगे का सम्मान करने की भावना का विकास किया जा रहा है। उसी प्रकार से जनपद एटा मुख्यालय पर नगर में जगह-जगह, जहां जहां संभव है चाहे वह विद्युत पोल हो अथवा कोई प्रमुख पार्क और दर्शनीय स्थल वहां तिरंगे की पेंटिंग कराई जानी चाहिए। इस पेंटिंग से जहां शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे, तो वहीं हर घर तिरंगा अभियान की तरह पूरे शहर में तिरंगा अभियान दिखाई देगा।
स्थानीय युवा विकास का कहना है कि जिस प्रकार से जनपद एटा के आसपास के जनपदों जैसे कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा,अलीगढ़ में शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बड़े बड़े अक्षरों में उन शहरों का नाम लिखा जाता है और उनको फिर पेंट किया जाता है। तो जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज और अन्य प्रकार की वॉल पेंटिंग कर शहर की सुंदरता को बढ़ाया जाता है, उसी प्रकार से कम से कम एटा जिला मुख्यालय पर भी ऐसा होना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर कई युवा छात्रों का कहना है कि शहर में जो साइन बोर्ड लगाए गए हैं वह भी जर्जर हो चुके हैं। तो वहीं शहर की ऐतिहासिकता अथवा किसी ऐतिहासिक धरोहर को दिखाने वाला किसी भी प्रकार का कोई साइन बोर्ड अथवा बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर वॉल पेंटिंग के रूप में मैप नहीं है, जिसके चलते एटा की ऐतिहासिकता के बारे में लोगों को जानकारी नहीं हो पा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks