इंस्पेक्टर की पत्नी ने खुद को तमंचे से गोली मारकर दी जान, घटना की जांच के निर्देश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ विवेक गुप्ता की पत्नी आरती (30) ने मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ आरती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है।
इटावा जिले के भरसना निवासी विवेक गुप्ता सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ है। उनकी शादी सात वर्ष पूर्व आरती निवासी औरैया के साथ हुई थीं। पत्नी थाना परिसर में आवास में रहती थी। हाल ही में वह आई थीं। किसी बात पर दोनों के बीच दिन में तकरार हुई थीं जिसके चलते आरती ने तमंचे से गोली खुद को मार ली।
फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी आवास के तरफ दौड़े जहां आरती छटपटा रही थीं। थोड़ी देर बाद ही मौके पर उनकी मौत हो गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी गई है।