*अचल संपत्ति जब्तीकरण को लेकर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – सपा नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई को लेकर शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस ने नोटिस चस्पा किया…
सपा नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई को लेकर शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। विवेचना के दौरान नई ज्ञात अवैध संपत्ति सामने सामने आई। पुलिस ने अचल संपत्ति का जब्त करने का अनुरोध किया था।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही डीएम ने गैंगस्टर एक्ट में आरोपी जुगेन्द्र सिंह यादव की अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। कोतवाली देहात पुलिस की विवेचना में सामने आया कि आरोपी जुगेन्द्र सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर हाल पता प्रेमनगर कोतवाली नगर ने अपराध कारित अर्जित धन से अपने, पत्नी के नाम से संपत्ति क्रय की। पुलिस ने रिपोर्ट देते हुए संपत्ति जब्त करने का अनुरोध किया था। रिपोर्ट के बाद डीएम ने एसडीएम सदर, अलीगंज को प्रशासक बनाते हुए कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित करने आदेश दिए थे। शनिवार को कोतवाली देहात में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम नरेश सिंह मोहल्ला प्रेमनगर स्थित आवास पर पहुंचे और संपत्ति जब्तीकरण को लेकर नोटित तामील किया।