प्रधान के भाई-भाभी से तमंचा दिखाकर 7800, जेवरात लूटे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*प्रधान के भाई-भाभी से तमंचा दिखाकर 7800, जेवरात लूटे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – पूर्व प्रधान के भइया-भाभी से तमंचा दिखाकर बाइकसवार लुटेरों ने हजारों की नकदी, जेवरात लूट…
पूर्व प्रधान के भइया-भाभी से तमंचा दिखाकर बाइकसवार लुटेरों ने हजारों की नकदी, जेवरात लूट लिए। विरोध पर तमंचा सिर में मारा। इसके बाद बदमाश आसानी से लूट कर मौके से भाग गए। जानकारी पर सीओ, एसओ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
थाना जैथरा के गांव बड़ागांव निवासी निरंजन लाल उर्फ राजेश पत्नी लता को दवाई दिलवाने के लिए पटियाली गए थे। पूर्व प्रधान रामरतन शाक्य के अनुसार भाई निरंजन लाल कसबा जैथरा में ही रहते हैं। शनिवार दोपहर को पत्नी को दवाई दिलवाकर भाई निरंजन लाल जैथरा जा रहे थे। दरियावगंज रोड बनियाढारा के पास पहुंचे। बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली । उनके बाइक से उतरते ही दोनों ने उन पर तमंचे तान दिए। विरोध करने पर सिर में तमंचा की बट मारी। बाद में हाथ में बट मारकर पर्स में रखे सात हजार आठ सौ रूपये, अंगूठी, कुंडल, चैन, मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। मोबाइल को वहीं खेत में फेंककर भाग गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सीओ राजकुमार, एसओ डा. सुधीर राघव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks