अति शीघ्र समाधान के आश्वासन पर ज्ञापन सौंप प्रदर्शन स्थगित किया

एटा।कल से हो रही बारिश की वजह से विषम परिस्थितियों में भी आक्रोशित किसान पहुंचे तहसील, तहसीलदार सदर को पंचायत में बैठा कर किसान – मजदूरों की हो रही लूट से अवगत कराया अति शीघ्र समाधान के आश्वासन पर ज्ञापन सौंप प्रदर्शन स्थगित किया

आपको सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.07.2022 को प्रातः 10:00 से 2:00 तक अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में आक्रोशित किसानों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया एटा सदर तहसील में आक्रोशित किसानों में चल रही पंचायत में तहसीलदार सदर को बैठाकर किसान मजदूरों की कर्मचारियों के द्वारा की जा रही लगातार लूट के विषय में अवगत कराया एवं उक्त पंचायत में तहसील सदर के द्वारा अतिशीघ्र व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ उक्त प्रदर्शन में सभी किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं ने कल से हो रही बारिश के उपरांत भी विषम परिस्थितियों में समय से पहुंचकर संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया एवं संगठन के सभी पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपनी तहसीलों में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत व्यक्त किया गया उक्त ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगों को उठाया गया एटा सदर तहसील में चल रहे उक्त प्रदर्शन के अंत में जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर चंद्र प्रकाश जी को सौंपा गया उसके बाद चल रहे प्रदर्शन को स्थगित किया गया।

उक्त ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों को उठाया गया :- उत्तर प्रदेश में इस साल पड़ी भयंकर सूखा की वजह से किसान भाइयों ने धान की नर्सरी की रोपाई नहीं कर पाई है तथा आदि फसलों की बुवाई एवं सिंचाई में भारी दिक्कत आ रही है इसलिए उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर पीड़ित प्रत्येक किसान को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए, सूखे के हालात में भी विद्युत विभाग के द्वारा पर्याप्त विद्युत सप्लाई न देने की वजह से स्थितियां बहुत खराब हो गई हैं इसे तत्काल सुधारा जाए एवं किसानों को 24 घंटे निशुल्क विद्युत सप्लाई की व्यवस्था कराई जाए, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने ही उपभोक्ताओं के यहां चोरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं और रात्रि के समय में ही नसैनी/ सीढ़ियां लगाकर किसी के भी घर में घुसकर अपमानित कर रहे हैं जिसे तत्काल रोका जाए, विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों के नाम पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने विधुत लाईन की कटाई जुड़ाई – बिल संशोधन- सामान की उपलब्धता कराने के नाम पर खुली लूट की जा रही है उसे तत्काल रोका जाए, सूखा से बेहाल किसानों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए बंबा- रजवाह- माईनर- नहरों में टेल तक पानी तत्काल पहुंचाया जाए, पशुओं मैं चल रही खुरपका – मुंहपका बीमारी को देखते हुए तत्काल टीकाकरण कराया जाए, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से मुख्यमंत्री जी के आदेश धारा 24 में कराए जा रहे हैं आवेदनों का भ्रष्टाचार मुक्त निस्तारण कराया जाए, किसानों से हिस्सा प्रमाण पत्र – जमीन को बंधक कराने – बारिसानों के नाम दर्ज कराने – बैनामा की अमलदरामत कराने के नाम पर तहसील कर्मियों ने लूट मचा रखी है जिसे तत्काल रोका जाए, तोहार माइनर में गंदी कटने से किसानों के खेतों में होगा पानी केबल फीडर में जा रहा है इसलिए उक्त खंडी को तत्काल रुकवाया जाए जिससे किसानों की फसल बचाई जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रवक्ता ओमपाल शास्त्री, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर फौजी, नगर प्रभारी जाहिद अब्बास, सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश जी, राजू भैया, ज्ञान सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks