झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, निकलने में हुई दिक्कत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, निकलने में हुई दिक्कत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। शुक्रवार को शहर में दिन-भर झमाझम बारिश होती रही जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की सड़क व गली मोहल्लों समेत सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नाले व नालियां ओवरफ्लो होने की वजह से पानी भर गया दिन भर हुई बारिश ने नगर पालिका द्वारा कराई जाने वाली साफ-सफाई की पोल खोल कर रख दी।
शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद गांधी मार्केट स्थित महिला अस्पताल में जलभराव हो गया जिससे मरीज समेत तीमारदारों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर पानी भर गया जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा।
शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर में भी बारिश से जलभराव हो गया। नाले चौक होने की वजह से गंदा पानी सड़को पर भर गया। घंटाघर बाजार की मुख्य सड़क पर मेहता पार्क तक चारो ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। लोग खरीदारी तक नहीं कर सके।
जिले में बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की रोपाई के लिए बैठे किसानों ने शुक्रवार को अपने खेतों में रोपाई का काम शुरू कर दिया। बारिश अधिक होने से किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करनी पड़ रही थी उसका खर्च बच गया।
अधिक मात्रा में पानी बरसने से नालियों के ओवरफ्लो होने की समस्या आ रही है। शहर में जहां कहीं जलभराव की स्थिति हो रही है वहां पर सक्शन मशीन द्वारा पानी को निकलवाया जाएगा। – रामनयन, ईओ, प्रभारी, नगर पालिका परिषद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks