पुलिस करती रही तलाश, कोर्ट में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

पुलिस करती रही तलाश, कोर्ट में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

एटा। जसरथपुर पुलिस ने 19 जुलाई को दहेलिया पूठ निवासी एक हिस्ट्रीशीटर को उसके घर से पकड़ लिया था। परिजनों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। इसमें पुलिस ने छह नामजद सहित तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद लगातार हिस्ट्रीशीटर को तलाश की जा रही थी। लेकिन पुलिस तलाश ही करती रही और शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने अदालत में समर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ निवासी उपेंद्र उर्फ बाबा पर आर्म्स, गैंगस्टर सहित आठ मामले दर्ज थे। वह जसरथपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 19 जुलाई की शाम को पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके गांव पहुंची। जहां आरोपी पुलिस को मिल गया। इस दौरान पुलिस ने थाने चलने की बात कही। पुलिस को देख उसने अपने परिजनों को आवाज लगा दी थी। जहां महिलाओं सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। मामले को लेकर पुलिस ने उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को वह कोर्ट में पेश हुआ वहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने बताया कि उपेंद्र उर्फ बाबा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks