
शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
एटा – शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा…
शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना राजा का रामपुर के मोहल्ला काहरान निवासी शिवम (26) पुत्र नन्नेलाल खेती करता था। इसके साथ पत्नी प्रीति रहती थी। पुलिस के अनुसार शिवम शराब पीने का आदी था। गुरुवार को पत्नी घास लेने चली गई थी पति घर पर था। शराब के नशे में होने के कारण युवक ने कमरे में साड़ी का फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी घर पहुंची। शव लटका देख कोहराम मच गया। मृतक के मां-बाप, एक भाई पानीपत में रहते हैं। परिवार में कोहराम मच गया।