
बकरी चोरों से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस फेल
एटा – गांव गढ़ौली में इन दिन बकरियों की खूब चोरी हो रही हैं। बकरी चोरों की गांवों में दशहत है। बकरी चोरी को लेकर ग्रामीणों ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत की…
गांव गढ़ौली में इन दिन बकरियों की खूब चोरी हो रही हैं। बकरी चोरों की गांवों में दशहत है। बकरी चोरी को लेकर ग्रामीणों ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को चकमा देने में चोर कामयाब हो रहे है। आलम यह है कि रात-रातभर ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं।
गुरुवार रात को धर्मेन्द्र पुत्र तिलक सिंह निवासी गढ़ौली के दो बकरे चोरी हुए हैं। धर्मेन्द्र का कहना है कि दिन में बकरी चराते हैं, लेकिन रात में चोर चोरी करके ले जाते हैं। तीन दिन पहले राजेश पुत्र भरतसिंह निवासी गढ़ौली की 1 बकरा, 15 दिन पूर्व सूरज पाल पुत्र राजवीर निवासी गढ़ौली के 2 बकरा चोरी हुए है। लगातार हो रही चोरियों से पशुपालक बुरी तरह डरे हुए है। इसके बाद चोरों ने गांव जिन्हैरा निवासी अभयसिंह पुत्र पूसेमल की एक बकरी खोल ली, लेकिन लोगों के जाग जाने पर बकरी चोर बकरी व बाइक को छोड़ फरार हो गये। मिरहची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारम्भ कर दी है। ग्रामीणों का कहना है रोजी-रोटी बकरी पालन पर निर्भर है। गढौली व आस-पास के गांव के लोग बकरी पालन कर व उन्हें बेचकर कुछ आय कमाते हैं, ऐसे में हम लोगों के समक्ष जीविकोपार्जन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बकरा, बकरी चोरी होने से रात-रात जागकर गुजार रहे है।