नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2022 धारा 363, 366, 376, 328 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ पिन्टू पुत्र श्री हेमराज सिंह निवासी ग्राम नगला लोचन थाना बागवाला जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर वाहनपुर तिराहा एटा गंजडुण्डवारा रोड थाना बागवाला जनपद एटा से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. राजकुमार उर्फ पिन्टू पुत्र श्री हेमराज सिंह निवासी ग्राम नगला लोचन थाना बागवाला एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks