बेवर बैराज बनेगा पिकनिक स्पाट, पौधारोपण की तैयारी,रिपोर्ट योगेश मुदगल

बेवर बैराज बनेगा पिकनिक स्पाट, पौधारोपण की तैयारी”,

एटा: मारहरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले अचलपुर मौहरघाट पर बने बेवर बैराज को पिकनिक स्पाट बनाया जाएगा। लोगों को वोटिग की सुविधा मुहैया हो सकेगी। डीएम ने शुक्रवार को निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से इस स्थान पर बड़े स्तर पर पौधारोपण करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बेबर बैराज का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान बताया कि कि बेबर बैराज की क्षमता 111700 क्यूसेक की है। वर्षा के वक्त बेवर बैराज से बेवर फीडर तक का संचालन किया जाता है। जिसकी अधिकतम क्षमता 350 क्यूसेक की है। इसकी कुल लंबाई 64.320 किलोमीटर की है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को नदी किनारे मनरेगा की मदद से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिचाई विभाग की टीम द्वारा आसपास के गांव नगला जोगरू, गौसलपुर, हजरतपुर, करनपुर, नगला दत्ती, अच्छेपुर, अचलपुर आदि का सर्वे किया जा चुका है। इन क्षेत्रों में नदी किनारे कहीं पर भी स्थायी अतिक्रमण न होने दिया जाए। पौधारोपण होने के उपरांत आसपास क्षेत्र को सुंदर एवं पिकनिक स्पाट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस बैराज से बेवर फीडर नहर निकलती है, जो जनपद मैनपुरी में बेवर शाखा से जुड़कर कन्नौज तक पहुंचती है। इस दौरान सीडीओ डा. अबधेश कुमार वाजपेयी, डीएफओ सौरिस सहाय, एसडीएम सदर शिव कुमार, बीडीओ शीतलपुर शैली गोविल, अधिशासी अभियंता सिचाई तुसार कांती राजन, एई भारत भूषण, रज्जन लाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks