ग्रामीण क्षेत्रों में सब सेंटर को बेहतर ढंग से चलाएं
नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए विकास लक्ष्य हासिल करने को दिया प्रशिक्षण

ग्रामीण क्षेत्रों में सब सेंटर को बेहतर ढंग से चलाएं
नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए विकास लक्ष्य हासिल करने को दिया प्रशिक्षण”

एटा: सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कलक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नौ थीम में बांटा गया है। गरीबी उन्मूलन, हेल्दीव्लेज, बच्चों का सर्वांगीण विकास, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा, स्वच्छ वातावरण, सामाजिक समानता, गुड गवर्नेंस आदि को शामिल किया गया।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सब सेंटर को बेहतर ढंग से सुचारू किया जाए, जिससे जनसामान्य को सेवाएं सुगमता से मिल सकें। स्वास्थ्य सिस्टम को बढ़ाने के लिए नशा मुक्ति को अभियान चलाया जाए क्योंकि व्यक्ति अपनी आय की लगभग 40 फीसद धनराशि बीमारियों पर खर्च करता है। इसके लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है। पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। गांव में वास्तविक पात्रता के आधार पर वंचित पात्र लोगों को सरकार की स्कीम से आच्छादित किया जाए। कन्सलटेंट यूनीसेफ लखनऊ से आए अजय सिंह ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी दी। उन्होंने एसडीजी की मूल भावना से परिचय कराते हुए विकास के आयामों को हासिल करने पर जोर दिया।
सीडीओ डा. अवधेश कुमार वाजपेयी, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, डीआइओ एनआइसी संजय कुमार, डीएसटीओ रमेश चंद्र, डीआइओएस मिथलेश कुमार, डीएसओ राजीव मिश्र, एडीपीआरओ मनोज त्यागी, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks