

एटा~ जनपद में अवैध शस्त्र तथा अवैध शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन पाताल” के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 01 टॉप-10 सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 अवैध तमंचा व 08 जिंदा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र तथा अवैध शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन पाताल" के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से की कार्यवाही का विवरण-
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गुलफाम पुत्र अनवर खान निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर एटा को रेलवे रोड के पास से एक अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 347/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अंकित पुत्र धनीराम निवासी ग्राम अचलपुर थाना बागवाला एटा को नेहचलपुर मोड के पास से एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 87/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा टॉप -10 अपराधी गुड्डू उर्फ गुड्डा पुत्र कल्लू सिंह उर्फ रामविलास यादव निवासी सभापुर थाना निधौली कलां जनपद एटा सम्बन्धित मु0अ0स0 84/2022 धारा 452, 504, 307, 506 भादंवि थाना निधौली कलां एटा में वांछित चल रहे अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 86/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू का आपराधिक इतिहास:-
- मु0अ0स0 277/17 धारा 394, 307 भादंवि व 7 सीएलए एक्ट नि० कलां एटा।
- मु0अ0स0 278/17 धारा 386, 394, 307 भादंवि थाना नि0कलां एटा 3. मु0अ0स0 279/17 धारा 307 भादंवि पु०मु० थाना नि0कलां एटा।
- मु0अ0स0 281/17 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना नि0कलां एटा।
- मु0अ0स0 282/17 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादंवि
- मु0अ0स0 39/21 धारा 147, 148, 149, 386, 504, 323, 506, 307/34 भादंवि थाना नि0कलां एटा।
- मु0अ0सं0 38/2021 धारा 147, 323, 384, 452, 504, 506 भादंवि व 3(2)5ए एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना नि0कलाँ एटा
- मु0अ0स0 84/2022 धारा 452, 3(2)5ए एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना नि0कलाँ एटा 504, 307, 506 भादंवि थाना निधौली
- मु0अ0स0 86/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना निधौली कलां एटा।