परिवार परामर्श केंद्र एटा ने काउंसलिंग कर टूटने के कगार पर खड़े 02 घरों को जोड़ा

परिवार परामर्श केंद्र एटा ने काउंसलिंग कर टूटने के कगार पर खड़े 02 घरों को जोड़ा।

एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दो टूटने के कगार पर खड़े परिवारों को जोड़कर एक किया, पहला मामला थाना जलेसर ज़िला एटा में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक रामजीलाल और उनकी पत्नी अंगूरी देवी निवासी थाना क्वार्सी ज़िला अलीगढ़ का है, पत्नी ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर काफी लंबे समय से दोनों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही थी, मगर आज दोनों के बीच मतभेद दूर कराकर खुशी खुशी विदा किया गया, दूसरा मामला सुमन देवी निवासी नगला मूली थाना कोतवाली नगर एटा व उसके पति विजेंद्र पुत्र बनिराम निवासी जरई थाना कासगंज का है,आज दोनों को समिति के सामने बुलाया गया आपसी मतभेद दूर करते हुए दोनों साथ साथ रहने को तैयार हो गए दोनों को समिति के सामने से विदा किया गया, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह, काउंसलर अकरम खान, संजीव तिवारी, गीता शर्मा, डॉ निरुपमा वर्मा,प्रीति अमोरिया, सीमा मल्होत्रा, सचेन्द्र गुप्ता,दुष्यंत यादव के अलावा हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी हैड कांस्टेबल मीना रानी,कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल रजनी वर्मा, के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks