जुमेे की नमाज को दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी, एसएसपी ने जुमेे की नमाज को दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने शुक्रवार को अपरान्ह में जुमे की नमाज को दृष्टिगत शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान नगला पोता, माया पैलेस चौराहा, बस स्टैण्ड, जीटी रोड, गोदाम चौकी आदि स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को चैक किया। जनपदवासी आपसी सौहार्द के साथ रहें, प्रेम भाईचारा कायम रहना चाहिए।

मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। रोडबेज बस स्टैण्ड के आसपास अनावश्यक वाहन कदापि खड़े न होने दिए जाएं। मा0 मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर ढंग से सुचारू किया जाए। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाए। जीवन से बढ़कर कुछ भी नहीं है, अतः चारपहिया वाहन चलाते हुए सीटबेल्ट, मोबाइल साइकिल एवं साइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks