जनपद एटा में बाबा मुल्लेशाह की मजार वर्तमान में पूर्णतः सुरक्षित
सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान को प्रशासन ने कराया ध्वस्त

एटा। शहर के कचहरी रोड जिला जज आवास के समीप सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान एवं बाबा मुल्लेशाह की मजार के ऊपर बने रियायसी कमरे के अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिसके उपरान्त सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों के द्वारा कतिपय फेक न्यूज प्रसारित की जा रही है, कि मकान के समीप मजार को हटाया गया है।
उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि श्री प्रेमपाल ने गाटा संख्या 524, 529 व 530 के आंशिक भाग में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान बना रखा था तथा गाटा संख्या 531 में स्थित बाबा मुल्लेशाह की मजार के ऊपर एक रियायसी कमरा बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। जिसके संबंध में मकानस्वामी को नोटिस भी दिये गए, किन्तु मकानस्वामी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। तदोपरान्त दिनांक 15.05.2022 को प्रशासन द्वारा उक्त प्रेमपाल के बने अवैध मकान को ध्वस्त कराया गया। इससे पूर्व उक्त मकान के बराबर में बनी एक अन्य बिल्डिंग को भी ध्वस्त कराया गया था, वह बिल्डिंग भी सरकारी भूमि पर बनी थी।
बाबा मुल्लेशाह की मजार वर्तमान में पूर्णतः सुरक्षित है।