
पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या
मथुरा जिले थाना गोविंद नगर अंतर्गत शुक्रवार सुबह शिव नगर कालोनी में रह रही पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर संजय पाण्डेय ने बताया कि मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर कालोनी निवासी पप्पू ने करीब डेढ़ साल पहले डौली (32) के साथ करीब डेढ़ साल पहले शादी की। ये डौली की दूसरी शादी थी। पहली शादी हरिपर्वत आगरा निवासी शंकर के साथ हुई थी। बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पप्पू ने कुल्हाड़ी से बिस्तर पर सो रही पत्नी डौली की गला काटकर हत्या कर दी और भाग गया। मामले की जांच की जा रही है। सूचना के बाद एसपी सिटी एमपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया।