
सीएम हेल्पलाइन में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग की ओर से 10 मई को लगने वाले रोजगार मेले में इंटर पास 18 से 29 वर्ष आयु के युवाओं की भर्ती की जाएगी। छह हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर उन्हें ट्रेनिंग पर रखा जाएगा। अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है।
इच्छुक युवा सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन के साथ ही आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार लिया जाएगा। सहायक निदेशक सेवायोजन एके भारती ने बताया कि इच्छुक बेराेजगार सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी से आनलाइन आवेदन भी हो जाएगा।