वाराणसी : आनंद कानन में बनेंगे 75 अमृत सरोवर, काशी की सुंदरता में लगेंगे चार चांद

वाराणसी : आनंद कानन में बनेंगे 75 अमृत सरोवर, काशी की सुंदरता में लगेंगे चार चांद

पीएम की पहल और सीएम की निगरानी पर काम चिन्हांकन शुरू, दो मीटर होगी गहराई और इंटरलॉकिंग, फूडकोर्ट, स्टोनपिचिंग, पैडल वोट, ग्रीन एरिया, फव्वारे भी लगेंगे।
बाबा विश्वनाथ की नगरी आनंद कानन (काशी) में आनंद देने के लिए 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अमृत सरोवर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से मानीटरिंग शुरू हो गई है। इसके चलते इन सरोवरों के निर्माण के पूर्व चिन्हांकन का कार्य शुरू हो गया है।
इन अमृत सरोवर की गहराई तकरीबन दो मीटर होगी। यहां पर जल की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी मौसम में पानी का जलस्तर बरकरार रहे। भूजल स्थिति को बेहतर करने की दिशा में यह सरोवर काफी कारगर होंगे। मनरेगा कन्वर्जेंन्स, क्षेत्र पंचायत निधि और ग्राम पंचायत निधि से सरोवर की रिटेनिंग वॉल, चहारदीवारी, इंटरलॉकिंग, फूडकोर्ट, स्टोनपिचिंग, पैडल वोट, ग्रीन एरिया, फव्वारे लगाए जाएंगे। यहां प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी।
वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के साथ रमणीक स्थल के रूप में अब ये सरोवर विकसित होंगे। इन सरोवरों के बनने से जिले का भूजल स्तर भी सुधरेगा। साथ ही लोगों को नौका विहार के साथ घर के आसपास की हरियाली का आनंद लेने का मौका मिलेगा। सरोवर के विकास से ग्राम वासियों की आय के साधन सृजित होंगे और ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।

जिले में कुल 75 अमृत सरोवर बनेंगे। इसके लिए चिन्हांकन का काम शुरू हो गया है। यहां पर हर प्रकार की सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि लोगों को आनंद मिल सके।

  • अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी

हर लोकसभा क्षेत्र में बनेगा अमृत सरोवर : उपमुख्यमंत्री
वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। सरोवर में नौकायन और टहलने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक गांवों को चयनित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सरोवर का नाम उस गांव के किसी बलिदानी या ऐसे राष्ट्रीय धरोहर के नाम पर रखा जाएगा, जिसने देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया हो

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks