9 राज्यों के 36 जिलों में फिर पाँव पसार रहा है कोरोना, जाने क्या है स्थिति

9 राज्यों के 36 जिलों में फिर पाँव पसार रहा है कोरोना, जाने क्या है स्थिति

दिल्ली-देश के नौ राज्यों के 36 जिलों में हालात बेकाबू हैं यहां पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से भी ज्यादा है मतलब कोरोना की जांच कराने वाले हर 100 लोगों में पांच या इससे ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या एक बार फिर से पाबंदियां बढ़ सकती हैं? क्या ये चौथी लहर है? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की है इसमें देश के सभी जिलों में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट के बारे में बताया गया है ये आंकड़े 13 से 19 अप्रैल तक के हैं इसके अनुसार देश के नौ राज्यों में 36 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से अधिक हो गई है।

सबसे ज्यादा केरल के 14 जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से 31.64 प्रतिशत तक है दूसरे नंबर पर मिजोरम के आठ जिले शामिल हैं यहां सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि एक में 6.87% है इसके अलावा मणिपुर के दो, मेघालय के दो और अरुणाचल प्रदेश का एक जिला शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 13 हजार 433 एक्टिव केस हैं यानी, इन मरीजों का इलाज चल रहा है रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर 98.76 फीसदी है मतलब हर 100 मरीज में 98.76 लोग ठीक हो रहे हैं अब अगर डेली पॉजिटिविटी रेट यानी हर रोज मिल रहे मरीजों का आंकड़ा देखें तो यह 0.53% है बुधवार को देशभर में 4.49 लाख लोगों की जांच हुई थी और इनमें 0.53% लोग संक्रमित पाए गए वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.43% है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks