
एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, 16 वर्षीय किशोरी द्वारा दुष्कर्म से आहत हो आत्महत्या कर लिए जाने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार
घटना का विवरण-
दिनांक 19.04.2022 को थाना जैथरा पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि उसके ही गांव के सनी पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम खिरिया नगरशाह थाना जैथरा एटा ने वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया जिससे आहत होकर वादी की पुत्री ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जैथरा पर मुअसं –132/22 धारा 376, 452, 306 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम सनी पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी –
आज दिनांक 22.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सनी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम खिरिया नगरशाह को अगरैया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1.सनी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम खिरिया नगरशाह
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह
- मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह।
3.आरक्षी कृष्ण गोपाल। - आरक्षी जयवीर सिंह।
- आरक्षी राहुल लौर ।