परिवहन विभाग की बिना नम्बर की वाहन पर सवार हो महिला अधिकारी द्वारा धड़ल्ले से काटा गया लोगों का चालान,

परिवहन विभाग की बिना नम्बर की वाहन पर सवार हो महिला अधिकारी द्वारा धड़ल्ले से काटा गया लोगों का चालान,

जनपद परिवाहन विभाग की एक महिला अधिकारी द्वारा खुद नियम को ताख पर रखते हुए लोगों को नियम के पालन का पाठ पढ़ाते हुए काटा गया धड़ल्ले से कई वाहनों का चालान,

जौनपुर – सिकरारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में परिवहन विभाग की अधिकारी द्वारा गाड़ियो को रोक कर चेकिंग किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों का चालान काटा गया, उसी दौरान समाचार कवरेज सम्बन्धित एक पत्रकार भी मौके पर पहुंच गये, जिनमें उन्होंने देखा कि लोगों की वाहनों को रोककर उनका चालान काटा जा रहा किन्तु बड़ी हैरानी की बात तब हुई जब पत्रकार द्वारा देखा गया की जिस परिवहन विभाग की वाहन में महिला अधिकारी सवार है उक्त वाहन का आगे का नंबर प्लेट तो लगा हुआ था किन्तु वाहन के पीछे नंबर प्लेट एकदम सफेद था जिसपर नम्बर ही अंकित नहीं है, इसी से संबंधित पत्रकार द्वारा महिला अधिकारी से यह प्रश्न पूछा गया कि आपके वाहन में पीछे का नंबर प्लेट पर नंबर ही नहीं है आप खुद नियम को ताख पर रखते हुए लोगों की वाहनों का चालान काट रही हैं जबकि आपकी वाहन का भी चालान काटा जाना चाहिए, बस फिर क्या था उक्त महिला अधिकारी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया जिसके बाद परिवाहन विभाग की महिला अधिकारी आपे से बाहर होते हुए मीडिया कर्मी से तीखी नोकझोंक करते हुए यह यह कह रही हैं मैडम की आप द्वारा सरकारी काम में बाधा डाला जा रहा है जिसके बाद किस कदर पत्रकार का वीडियो बनाते हुए उसका परिचय पत्र देख रही हैं मैडम यह वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है वही महिला अधिकारी के साथ परिवहन विभाग के सिपाही ने भी पत्रकार से तीखी बहस करते हुए बोला गया की तुम्हारे बराबर मैडम का लड़का है और तुम ज्यादा पत्रकारिता मत करो,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks