निशाने पर सोतीगंज: अब इन 18 कबाड़ियों की संपत्ति होगी जब्त, तेज हुई पुलिस की कार्रवाई, पढ़ें क्या बोले इंस्पेक्टर

निशाने पर सोतीगंज: अब इन 18 कबाड़ियों की संपत्ति होगी जब्त, तेज हुई पुलिस की कार्रवाई, पढ़ें क्या बोले इंस्पेक्टर
मेरठ (यूपी)
सोतीगंज के कबाड़ी मेरठ पुलिस के निशाने पर हैं। अब पुलिस जीशान पव्वा समेत 18 कबाड़ियों की संपत्ति को जब्त करेगी। इस दिसा में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
मेरठ जनपद में सोतीगंज के 18 कबाड़ियों पर पुलिस गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर इनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए इनकी प्रॉपर्टी को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मामला सदर थाना से लालकुर्ती पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इकबाल कबाड़ी, हाजी गल्ला, राहुल काला की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

सदर बाजार पुलिस ने जीशान उर्फ पव्वा का गैंग डीसीआरबी में पंजीकृत कराया गया था। इसके साथ ही सदर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जीशान पव्वा के साथ-साथ मोहसीन पुत्र समशुद्दीन उर्फ कल्लू, साकिब उर्फ गद्दू, सोनू उर्फ तोतला, सुहैल उर्फ शीला, जावेद, अफजाल, जुनैद उर्फ जुन्नू, अरशद उर्फ लंगडा, साजिद, नौशाद उर्फ बिहारी, मोहसीन, सलीम उर्फ टरबो, साजिद उर्फ घोड़ा, आबिद, उजेर, साजिद, परवेज उर्फ पहाड़ी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।

मामले की विवेचना लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह को सदर बाजार थाने से ट्रांसफर की गई है। लालकुर्ती इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी गिरफ्तारी नहीं देते तो फिर गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर आरोपियों की प्रॉपर्टी को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जिससे उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks