अवैध सट्टा खेलते हुए नगदी व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध सट्टा खेलते हुए नगदी व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को सट्टा लगाते हुए 510 रूपये, एक सट्टा पर्चा एक डाट पेन्सिल व एक डायरी सहित एसजीएम स्कूल के पास कंबोह को जाने वाली गली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता –

  1. प्रदीप कुमार पुत्र रामदयाल निवासी मो- कम्बोह कस्बा व थाना मारहरा एटा बरामदगी
    510 रूपये, एक सट्टा पर्चा एक डाट पेन्सिल व एक डायरी। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
  2. SI श्री प्रवीन कुमार दुबे
  3. का0 1388 बिजेन्द्र सिंह
  4. का0 832 कृष्णकुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks