आवश्यक सूचना
सीवर लाइन कार्य प्रगति पर है रूट डायवर्जन का प्रयोग करें~यातायात प्रभारी

एटा आज दिनांक 15 अप्रैल 2022 एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने सीवर लाइन कार्य प्रगति पर होने के कारण अस्थाई रूप से यातायात व्यवस्था परिवर्तित की जाती हैं
यातायात परिवर्तित व्यवस्था 1 नगर प्रवेश द्वार आरटीओ ऑफिस, एव चौथा मील से भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित ( नो एंट्री ) घोषित की जाती हैं
2 आगरा रोड़ से आने वाले भारी वाहन माया पैलेस ( पाठक होटल ) रेलवे जीटी रोड ओवर ब्रिज से कासगंज बाईपास से अलीगढ़,हाथरस,कानपुर, कासगंज की यात्रा पूरी करेंगें ।
3 कानपुर, कासगंज, रोड़, अलीगढ़, हाथरस की ओर से आने वाले भारी वाहन शिकोहावाद की ओर जाने के लिए माया पैलेस ( पाठक होटल ) आगरा रोड़ वसुंधरा से होते हुए शिकोहाबाद की ओर जायेंगें।
4 ठंडी सड़क तिराहे से अलीगंज तिराहा की ओर जीटी रोड पर केवल मोटर साइकिल ( बाइक ) व तीन पहिया वाहन ( ऑटो रिक्शा, ई~रिक्शा ) ही जायेंगें । अलीगंज तिराहे से ठंडी सड़क की तरफ जीटी रोड पर सभी प्रकार वाहन जा सकेंगें