भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर को जन्मदिन पर श्रद्वासुमन अर्पित कर किया नमन।

भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर को जन्मदिन पर श्रद्वासुमन अर्पित कर किया नमन।
मोदीनगर 14/04/2022 । आज दिनांक शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में सविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने बस स्टैण्ड के सामने बाबा साहब की प्रतिमा पर जाकर श्रद्वासुमन अर्पित किये।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने विश्व का सबसे बडा संविधान दिया आम जन, हर धर्म जाति के लोगों के अधिकारो को ध्यान में रख कर संविधान की रचना की गई । बाबा साहब भारत को आधुनिक व आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे इसलिए उन्होने हर भारतीय के शिक्षित होने का आहवान किया। बाबा साहब ने उधोग को बढावा देने व मजदूरों आगें बढाने के उद्देशय से सरकारों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दियें थे।
इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, शहर महसचिव नंदकिशोर शर्मा, सचिव निर्मल पाल, अमित कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks