हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती


कासगंज/ ! परम पूज्य बाबा साहब डॉ0 भीमरॉव आंबेडकर,ग्रामीण अंचलों में बाबा साहब के नाम से विख्यात,दलितों, पिछड़ों,शोषितों,मजदूरों एवं महिला उत्थान के मसीहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई !  जिसमें तैय्यबपुर,लोंगपुर,अजीत नगर,पिलखुनी,कुचरानी, बल्हारपुर आदि गांव के बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा बड़ी ही शानदार तरीके से बाबा साहब की जयंती मनाई गई ! ग्राम तैय्यबपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचे मेला गंगासागर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ0श्याम सुंदर गुप्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब का एहसान हमारे देश पर है जिसके हम आजीवन ऋणी रहेंगे बाबा साहब के एहसानों का कर्ज हम आजीवन नहीं उतार सकते हैं बाबा साहब के द्वारा बताई गई तीन बातों को दोहराते हुए कहा कि संगठित रहो,संघर्ष करो,शिक्षित बनो आदि बातों पर प्रकाश डाला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता उर्फ मिक्की भैया ने कहा कि बाबा साहब को अगर किसी एक वर्ग का शुभचिंतक माना जाए तो बेईमानी होगी उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों को आत्म सम्मान के साथ जीवन जीने की वकालत की। इस दौरान रतन प्रकाश,विकास बाबू रजत गुप्ता सुनील गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता, सुशील कुमार,धर्मेंद्र कुमार,अमित कुमार,प्यारेलाल,रामचंद्र,कुलदीप, अमित गुप्ता,अवनीश गुप्ता,डॉ0 मुकेश सहित दर्जनों बाबा साहब के अनुयाई मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks