
खैर में 45 किसानों को राजस्व मंत्री ने दिए 12 लाख के चेक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर तहसील सभागार में रविवार को सूबे के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत 45 पीड़ित किसानों को बारह लाख रूपए के चेक प्रदान किये।राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों की सहायता के लिए तत्पर है। तहसील क्षेत्र के गांव गौमत, सुजानपुर, कसीसों, खैर, सालपुर, पलाचांद, पलसेडा, भानेरा, बसेरा, फाजिलपुर कच्छ गांव के 45 किसानों की फसल जलकर खाक होने के बाद राजस्व टीम द्वारा किए गए सर्वे में पात्र किसानों को मुआवजा राशि के चैक प्रदान किए गए है। सूबे की सरकार किसानों के हित में हर सम्भव मदद के लिए तैयार है। उन्होने तहसील स्तरीय अधिकारियों को आगजनी की घटना के मामले में तत्काल जांच कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाए जाने के निर्देश दिए है। इस मौके पर एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी, मंडी सचिव सुनील शर्मा के अलावा लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।