जलेसर विधायक की पहल पर छोटे बड़े मियां दरगाह पर हुई जिला प्रशासन की नियुक्ति””

एटा – उत्तरप्रदेश के एटा में जलेसर विधायक की मुहिम लाई रंग…जलेसर विधायक संजीव दिवाकर द्वारा जलेसर स्थित छोटे-बड़े मियां दरगाह को लेकर काफी लंबे अरसे से की जा रही पहल अब रंग लाती दिख रही है जिसमे ग्राम प्रधान की शिकायत पर एटा डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर कमेटी को भंग कर दरगाह कमेटी के सदस्यों पर 99 करोड़ रुपये की चढ़ोनी का घोटाला करने पर थाना जलेसर में एफआईआर दर्ज कराकर जिला प्रशाशन ने छोटे मियां-बड़े मियां की मजार को अपने कब्जे में लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया है, वही अब दरगाह की देखरेख जिला प्रशासन द्वारा गठित 4 सदस्यीय कमेटी द्वारा की जाएगी, वही अब करोड़ों की चढ़ोनी में घोटाला करने वाले लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है, वहीं इस पूरे मामले की जलेसर विधायक संजीव दिवाकर की पहल को सार्थक होते देख क्षेत्रीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया है और सोशल मीडिया पर उनकी काफी प्रशंसा की जा रही है।