
#Etah…
तमंचा के बल पर 2.48 लाख रुपए लूटे, केस दर्ज
◾️मलावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तमंचा के बल पर एक व्यक्ति से 2 लाख 48 हजार रुपए लूट लिए गए।
◾️थाना व कस्बा मलावन निवासी दीपक मिश्रा पुत्र रामदत्त मिश्रा का कहना है कि 9 अप्रैल 2022 को वह फ्लिपकार्ट कोरियर एटा से 2 लाख 48 हजार रुपए बैग में रखकर बाइक पर सवार होकर मलावन जा रहा था।
◾️बैग बाइक की टंकी पर रखा हुआ था। जैसे ही उसकी बाइक शनिवार को 10 बजे छछैना पुल के ऊपर पहंुची कि तभी पीछे से बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने तमंचा के बल पर उसको रोक लिया।
◾️दोनों ही व्यक्ति हेलमेट पहने हुए थे। जब तक वादी कुछ समझ पाता तब तक बदमाश 2 लाख 48 हजार रुपए से भरा बैग लूटकर आसपुर की तरफ भाग गए।
◾️वादी ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
◾️पीड़ित ने मलावन थानाध्यक्ष को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
◾️पुलिस ने मौके पर पहंुचकर सीसीटीवी कैमरा खंगाले, इस घटना के खुलासे के लिए सर्विलाइंस टीम को भी लगाया गय