
#Etah…
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पहुंचकर 1936 मरीजो ने उपचार लिया
◾️रविवार को जिले में 36 स्थानों पर वर्ष का पहला मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ।
◾️मेला में सर्वाधिक 464 मरीज त्वचा रोग के पहुंचे।
◾️सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को जिले में 36 स्थानों पर आयोजित मेले में सुबह से शाम तक 1936 मरीजों को परीक्षण कर दवा प्रदान की गई।
◾️मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पुरुष मरीजों की संख्या 904, महिला मरीजों की संख्या 686 रही। जबकि बच्चे 336 दवा एवं उपचार लेने पहुंचे। अधिकाशं में सर्दी, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग बीमारी की शिकायत रही।
◾️मेला में 44 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
◾️कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 655 की कोरोना जांच की गई। जिसमें एंटीजन से 404 की जांच की गई। इसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।
◾️हेपेटाइटिस-बी की चार, हैपेटाइटिस-सी के शून्य जांच रही।
मेला में 23 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।
◾️मेला में फीवर के 94 रोगी, चार मलेरिया, 52 रोगी लिवर संबंधी बीमारी, 85 श्वांस लेने में दिक्कत संबंधी बीमारी, पेट संबंधी बीमारी 244, डायविटीज के 21 मरीज, त्वचा रोग के 464 मरीज, 13 क्षयरोगी, आठ खून की कमी, 19 गर्भवती महिलाओं की जांच, 15 उच्च रक्तचाप, 4 मरीज रेफर, 554 मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित, चार कुपोषित बच्चों को रेफर किया गया।
◾️एक को मेडिकल सर्जरी, एक को जनवरी सर्जरी को रेफर किया गया है।
◾️जन आरोग्य मेला में 36 स्थानों पर 62 चिकित्सकों एवं 270 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता की।
◾️सीएचसी निधौलीकलां पर एसीएमओ डा. सतीश चंद्र नागर ने देखे मेला स्टॉल
◾️निरीक्षण में पाया कि सीएचसी पर 60 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। खून की कमी वाली दो गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन ड्रिप चढ़ाया गया है। खुशहाल परिवार नियोजन के तहत एएनम ने महिलाओं को छाया, माला एन टैबलेट वितरण की गई। निरीक्षण के दौरान डा. गौरव यादव एवं स्टाफ मौजूद रहा।