
रामनवमी पर्व पर हुए धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे
एटा।मारहरा: रामनवमी के अवसर पर कस्बा में धार्मिक अनुष्ठानों की भरमार रही। जगह- जगह भक्तजनों ने भंडारे का भी आयोजन किया।
रविवार को रामनवमी के अवसर पर कस्बा के माता मंगला काली मंदिर, श्री शिव चिंताहरण मंदिर, पथवारी माता मंदिर और शिवगढ़ी आदि पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भक्तजनों ने मन्दिरों और घरों में विधि विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। वहीं कस्बा के हनुमान चौक, बड़ा बाजार, मुहल्ला बस्ती और पिदौरा अड्डा पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। पूड़ी, सब्जी और हलुआ, चना का प्रसाद बांटा गया। लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्नोद गुप्ता, सुबोध गुप्ता ,अखिलेश माथुर, चंकी माथुर, भारत भारद्वाज, अशोक सक्सेना, अंकित यादव, सचिन सक्सेना, लालता प्रसाद, अंकित सक्सेना, उमेश माथुर, राम शर्मा, मोहित, अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।