श्रीलंका में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, राष्ट्रपति पर भी महाभियोग चलाने की तैयारी, बैंको ने ब्याज किया दोगुना

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच भी राजनीतिक उथल पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है. श्रीलंका के सबसे बड़े विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया का कहना है कि वो सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. इसके साथ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पर भी महाभियोग चलाने के लिए तैयार है.
दूसरी तरफ, श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने अपनी ब्याज दरों को दोगुना कर दिया. आर्थिक संकट की वजह से देश में महंगाई अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. देश के पास इंपोर्ट का भुगतान करने के लिए बहुत कम पैसा बचा है.साभार