एटा- थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 09.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर मु०अ०स० 31/2022 धारा 147/148/149/307/452/504/506/354 भादवि० से संबंधित वाछित अपराधी संजय उर्फ संजू पुत्र श्रीकृष्ण निवासी शेखपुरा थाना सकीट एटा को में गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- संजय उर्फ संजू पुत्र श्री कृष्ण निवासी शेखपुरा थाना सकीट एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ०नि० जोगेन्द्र सिंह
2.का० मोहित शर्मा