साहब हम खूंखार अपराधी नही….पत्रकार है

ये तस्वीरें किसी दुर्दांत अपराधी की नहीं, पत्रकार लोकनाथ दलेई की हैं। ओडिशा के बालासोर में रहने वाले लोकनाथ का अपराध यह है कि वे जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर खबरें लिख रहे थे। मारने के बाद पुलिस जब उन्हें अस्पताल ले जाती है तो वहां उनके पैरों में जंजीर लगा देती है।
दलेई ने बताया कि भ्रष्टाचार पर खबर लिखने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और थाने में उन्हें बहुत पीटा जाता है। उनका मोबाइल छीन लिया गया और प्रभारी निरीक्षक द्रौपदी दास ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। ओडिशा पुलिस के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।