
खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी रोककर की अभ्रदता, रिपोर्ट दर्ज
एटा – खंड शिक्षा अधिकारी की रास्ते में गाड़ी रोक ली। अभ्रद भाष का भी प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में एबीएसए ने पचास अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खंड शिक्षा अधिकारी शीतलपुर भारती शाक्य ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को ड्यूटी करने के बाद गाड़ी से लौट रही थी। आरोप है कि बागवाला क्षेत्र में चालीस से पचास आरोपियों ने गाड़ी रूकवा ली और अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं अगले दिन स्कूल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। बागवाला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चर्चा है कि हादसे के बाद गाड़ी को रोकी गई थी। बागवाला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर उन्होंने डीएम को पत्र लिखा है कि उन्हें स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।