कश्यप बन्धुओ ने जिले भर में धूमधाम से महर्षि कश्यप जंयती मनाकर दिया भाईचारे का सन्देश

एटा ! आज मगंलवार को जिले भर के अन्दर विभिन्न स्थानों पर कश्यप बन्धुओ ने महर्षि कश्यप जंयती समारोह का आयोजन बडे ही धूमधाम से किया ! नगर के अन्दर कश्यप बन्धुओ ने विभिन्न मार्गों पर महर्षि कश्यप की शोभायात्रा बेन्डबाजों के साथ निकाली तो वहीं अलीगंज के मुहल्ला राधाक्रष्ण में महर्षि कश्यप जंयती पर एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन कर कश्यप समाज को एकता एवं भाईचारे का सन्देश दिया ! नगर में निकाली गई महर्षि कश्यप जंयती शोभायात्रा का शुभारंभ जहां सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने किया तो वहीं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह किया ! अलीगंज में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता राधेश्याम कश्यप के द्वारा की गयी तथा आयोजक नंद कुमार कश्यप एवं सुखबीर सिहं कश्यप ने कार्यक्रम के अतिथिगंण राकेश कश्यप सरंक्षक महर्षि कश्यप महासभा भारत एवं क्रष्णगोपाल सिहं कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव हित पार्टी का माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया ! इस अवसर पर सी पी कश्यप, हरिशचन्द कश्यप एडवोकेट, डा. वीरेश कश्यप, राजवीर सिहं कश्यप, राजू कश्यप, गुलजारी लाल कश्यप, छंगामल कश्यप, श्रवण कुमार कश्यप, सुभाष कश्यप, शिवम कश्यप, अजयवीर कश्यप, रामपाल सिहं, जसवीर सिहं कश्यप, भजनलाल कश्यप, रैबारीलाल कश्यप, मुलायम सिंह कश्यप प्रधान, रामविलास सिहं कश्यप पूर्व प्रधान, कुवंरपाल सिहं कश्यप, अन्नूलाल कश्यप, लाखन सिंह कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, रघुवीर सिंह, रजत कश्यप, विक्रम कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, दीपक कश्यप, आनंद कश्यप, किशनलाल कश्यप, दिनेश कश्यप, महाराम सिहं कश्यप आदि सैकडों लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks