चार गांव के ग्रामीण अवैध कब्जा हटवाने को पहुंचे डीएम दरबार

चार गांव के ग्रामीण अवैध कब्जा हटवाने को पहुंचे डीएम दरबार

एटा – सोमवार को चार गांवों के ग्रामीण एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमारी जमीन पर कब्जा के साथ जान से मारने की धमकी भी देते है। डीएम से शिकायत करते हुए अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन को वापस कराने की मांग की है। डीएम ने सभी की शिकायतें लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर आसपुर, लालडुंडवारा, पुरांव गांव के लोग आदि अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं के आरोप है कि सपा नेता ने अपनी गुंडागर्दी के बल पर जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। एक नहीं कई ग्रामीणों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। कई सालों से जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। कब्जामुक्त कराने को लेकर कई बार से शिकायत की गई थी। उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं थी। बीस से अधिक ग्रामीणों ने शिकायत की है। चार गांव के ग्रामीण भी शामिल है। शिकायत के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लगातार हो रही कार्रवाई से जगी ग्रामीणों को उम्मीद

डीएम अंकित अग्रवाल की नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई हो रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बीच ग्रामीणों में कार्रवाई की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि डीएम उनकी भी जमीन मुक्त कराकर उन्हे वापस दिलवाएंगे।

खेल का मैदान, टंकी की जमीन कराई मुक्त

थाना जलेसर के गांव हसनगढ़ में तहसीलदार अजीत कुमार सिंह के आदेश पर राजस्व अधिकारियों, पुलिस टीम ने मिलकर कार्रवाई की। शिक्षा विभाग की स्कूल के खेल मैदान की नौ बीघा जमीन को मुक्त कराया। टंकी की जमीन करीब पांच बीघा मुक्त कराई है।

कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की है। इस मामले में पहले जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks