
14 साल बाद एक बार फिर अपहृत सत्यराम निकलेगा फाइलों से
एटा – 14 साल बाद एक बार फिर अपहृत सत्यराम प्रकरण बंद फाइल से बाहर निकलकर आएगा। सत्यराम की पत्नी ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि थाना जैथरा के गांव दौलतपुर निवासी सत्यराम सिंह 16 सितंबर 2008 को लापता हो गया था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला था। बाद में पत्नी मुन्नी देवी ने गांव के ही कश्मीर सिंह, कृपाल आदि पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान विवेचक ने 35 दिन में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। कोर्ट के आदेश पर फिर से जांच शुरू हुई। कई विवेचकों ने मामले की जांच की थी सत्यराम का पता नहीं चला था। कुछ साल बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। कई बार इसकी विवेचना बदलती रही थी। सत्यराम का मामला एक बार फिर से बाहर आ गया है। अपह्रत की पत्नी मुन्नी देवी ने एसएसपी से शिकायत की है और कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों के वारंट भी जारी किए गए है। पीड़ित ने पूर्व में पारित आदेश एसएसपी से जारी करने की मांग की है।